अरुण शर्मा/संवाददाता
किरंदुल। एनएमडीसी की अंतर परियोजना कैरम टूर्नामेंट 2025 जो कि 4 से 6 जुलाई तक दोणामलैय में आयोजित हुई। जिसमें एनएमडीसी की सभी परियोजना ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला दोणामलैय आयरन ओर माइंस और बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के मध्य खेला गया। जिसमें किरंदुल कॉम्प्लेक्स की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर अंतर परियोजना कैरम टूर्नामेंट में कई दशकों बाद चैम्पियन बनने का इतिहास रचा। इस टीम के सदस्य रौशन गंधर्व, समरेश मण्डल, ओम नारायण, संजू बर्मन और शेख नफीस थे। टीम के सदस्यों ने सभी का धन्यवाद दिया। और इस जीत को अपने वरिष्ठ सदस्य शेख नफीस की बिदाई का तोहफा माना। वही इस कैरम प्रतियोगिता को पुरुष और महिला दो वर्गों में विभाजित कर खेला गया था। जिसमें पुरूष वर्ग में किरंदुल परियोजना की टीम ने जीत हासिल की, वहीं महिला ग्रुप का फाईनल मुकाबला दोणामलैय आयरन ओर माइंस और मुख्यालय हैदराबाद के मध्य खेला गया जिसमें मुख्यालय हैदराबाद की महिला टीम ने जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।