July 08, 2025


साइबर फ़्रॉड करने वाले आरोपी दतेवाड़ा पुलिस के गिरफ्त में

किरन्दुल। पृलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा सायबर ठगी के मामलो को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी किरन्दुल कपिल चंद्रा के पर्यवेक्षण में नोडल अधिकारी ठाकूर गौरव सिंह के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपियो का शीघ्र गिरफ्तार कर धोखाधड़ी हुई राशि को बरामद करने दिशा निर्देश प्राप्त हुए।फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेसिकटूल्स उपयोग कर जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियो से अनुमति पश्चात आरोपियो की पतासाजी हेतु उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर महाराष्ट्र के जिला पालघर से दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शैल कम्पनी बना कर कंपनी के नाम पर कई बैंक में खाता खोल कर साइबर फ्रॉड की बड़ी राशि का आहरण किए हैं दंतेवाड़ा पुलिस अनुसार किरन्दुरल निवासी एनएमडीसी कर्मचारी को दिनांक 30 मई के शाम करीबन 7 बजकर 45 मिनट में प्रार्थी के मोबाईल नंबर में व्हाटसप काल कर एक व्यक्ति द्वारा मुंबई में आपके नाम से एक बैंक अकाउंट ओपन हुआ है जिसमें अवैध लेनदेन किया गया है।जिस पर मुंबई में आपके विरूद्ध मनी लांड़िंग का केस दर्ज कर। एफआईआर हुआ है, बोलकर आरोपी द्वारा अपने एक साथी को व्हाटसप में कनेक्ट कर प्रार्थी को इस केस में सेटलमेंट करने हेत 28 लाख रुपए का ट्रांसफर करने को कहा गया,प्रार्थी आरोपी की बातों से डरकर आरोपी के खाता में 28 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया बाद में प्राथी को अपने साथ धोखाधड़ी होने की अंदेशा की रिपोर्ट कराने पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 318 (4) बी.एन. एस., 66 (डी)आईटी एक्ट में पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया किरंदुल पुलिस द्वारा त्वरित विधि संगत कार्यवाही करते हुए पहले गुजरात के जामनगर से तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तृत कर न्यायिक रिमांड लिया गया है।इसी प्रकार महाराष्ट्र के जिला पालघर से 02 आरोपियों को दिनांक 04 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर ट्रटरजिट रिमांड प्राप्त कर माननीय न्यायालय बचेली में पेश किया गया है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives