किरंदुल। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल के तत्वावधान में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर बी आई ओ एममेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल के तत्वावधान में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर बी आई ओ एम किरंदुल काम्प्लेक्स के परियोजना चिकित्सालय और शासकीय चिकित्सालय बंगाली कैम्प किरंदुल के संबंधित सम्माननीय चिकित्सकों को हर वर्षों की भांति इंटक यूनियन की ओर से पुष्प गुच्छ, कलम भेंट करते हुए राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस की बधाई शुभकामनाएं देकर समस्त चिकित्सकों के सुख शांति समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं ज्ञापित किए।
चूंकि सम्माननीय चिकित्सक वर्ग हमारे मानव समाज के लिए स्वास्थ्य रक्षक के साथ साथ जीवनदायिनी भी कहलाते हैं, जिसका जीतता जागता उदाहरण कोरोना महामारी काल में हमारे मानव समाज ने बहुत नजदीकी से अनुभव किया है और आज जीवित रहते हुए समाज, परिवार के साथ आनंद की जिंदगी जी रहे हैं। कोरोना काल में बैलाडीला जैसे दूर वनांचल क्षेत्र के हमारे परियोजना अस्पताल किरंदुल के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की अपने कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा की सेवा के कारण छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों की अपेक्षा केजुअल्टी बहुत ही कम अर्थात नहीं के समान हुई जिसके लिए चिकित्सकों के साथ साथ पूरे पैरामेडिकल स्टाफ की जितनी भी अतिप्रशंसा की जाय शायद शब्दों की कमी हो सकती है इस नेक कार्यों के लिए परियोजना अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ बधाई के पात्र हैं ।
वर्तमान में भी किरंदुल परियोजना अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा पूरे दंतेवाड़ा जिला में बहुत ही प्रशंसनीय एवं सराहनीय है जिसके परियोजना अस्पताल किरंदुल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम व्ही लाल एवं उनके समस्त स्टाफ को मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल की ओर से बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं।
इंटक यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह के नेक मार्गदर्शन में आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस का सफल संचालन यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों एम के मल्लाह, जियाउल हसन, जी रवि, राकेश लाल, देवनारायण, सौरभ पात्रे, तरूण साहू, मनोज कोड्पपी, हरिशंकर साहू, त्रिलोक बांधे, जय प्रकाश गुप्ता, नरेश आदि की सुचारू व्यवस्था में सम्पन्न हुआ।