अरुण शर्मा/संवाददाता
किरंदुल। विभिन्न वार्डों में सूखे पेड़ पाए गए जिससे कि वर्षा ऋतु में तेज हवा के कारण गिर सकते है और जन हानि पहुंचा सकते है जिस हेतु सूखे पेड़ की कटाई की जानी अति आवश्यक है ताकि विभिन्न वार्डवासी वर्षा ऋतु में बिना डर के अपने घरों में सुरक्षित रह सके एवं पार्षद अमृत टंडन के द्वारा भी पालिका अध्यक्षा को जानकारी दी गई कि उनके वार्ड में भी एक विशालकाए सुखा पेड़ है जिससे कि वार्डवासियों में वर्षा ऋतु में तेज हवा चलने से गिरने का डर बना रहता था तथा इसी प्रकार पार्षद गायत्री साहू, गिरिजा विश्वकर्मा के द्वारा भी सूखे पेड़ कटाई हेतु जानकारी दी गई और साथ ही जनता के द्वारा भी मांग कि गई कि जल्द से जल्द सूखे पेड़ की कटाई की जाए जिसके पश्चात पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बड़े बचेली वन परिक्षेत्र अधिकारी आशुतोष मांडवा एवं उप वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र नाग के साथ सूखे पेड़ की कटाई हेतु चर्चा की और साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि जल्द से जल्द सूखे पेड़ की कटाई की जावेगी इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र, पार्षद के. साजी, यशोदा चुन्नम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे।