May 14, 2022


छत्तीसगढ़ में व्यापारी पंकज जैन, उनकी पत्नी और दो बच्चों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

पुलिस कर रही पूरे मामले की पड़ताल

  • मकान के ग्रांउड फ्लोर पर रहता था पूरा परिवार, फस्र्ट फ्लोर पर मां के साथ बड़े भाई का परिवार रहता है
  • 13 मई 2022 की देर शाम बड़े भाई ने खिड़की से पंकज जैन और उनके परिवार के शव को देखा तो घटना का पता चला
  • घर का दरवाजा भीतर से बंद मिला, इससे बच्चों को मारकर दंपति द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार 13 मई 2022 की देर रात सीमेंट सरिया कारोबारी पंकज जैन के परिवार की दर्दनाक मौत की घटना सामने आयी। पंकज जैन, उनकी पत्नी रुचि जैन, दो मासूम बच्चों बिट्टू और भय्यू के शव घर के भीतर रहस्यमय परिस्थितियों में पाये गये। 

जानें क्या है पूरा मामला 

  • तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के बजरंग चौक निवासी पंकज जैन सीमेंट सरिया का कारोबार करते थे।
  • संडी में उन्होंने सीमेंट और सरिया की दुकान खोल रखी थी।
  • शुक्रवार 13 मई 2022 को वह रोज की तरह दुकान नहीं गये थे। 
  • दुकान के कर्मचारियों ने वंकज जैन को फोन लगाया पर उनका फोन किसी ने रिसीव नहीं किया। 
  • कर्मचारियों ने समझा व्यस्तता के कारण फोन नहीं उठा और उन लोगों ने दुकान खोल दी। 
  • घर में ग्राउंड फ्लोर पर पंकज जैन का परिवार रहता था और फस्र्ट फ्लोर पर बड़ा भाई मां के साथ रहता है। 
  • शुक्रवार की देर शाम बड़ा भाई घर लौटा तो खिड़की से पंकज जैन और उनके परिवार के लोगों के शव को देखा। 

घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी तो तिल्द नेवरा थाने के प्रभारी मोहसिन खान पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने देखा कि घर का दरवाजा भीतर से बंद है तो दरवाजे को तोड़वाया गया। भीतर देखा गया तो बेड पर दोनों बच्चों के शव पड़े थे। पत्नी रुचि का शव पंखे पर लटक रहा था और पंकज जैन का शव फर्श पर पड़ा मिला। 

आईजी ओपी पाल ने भी मौका मुआयना किया

रायपुर के आईजी ओपी पाल भी घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे और हर परिस्थितियों का अवलोकन किया। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक कलह के चलते इस तरह की घटना संभावित है। यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा गया है। उसके बाद दंपति ने आत्महत्या की है। 


Related Post

Advertisement

Trending News