May 13, 2022


विजलेंस ने अपनी ही टीम के महिला अफसर को घूस लेते पकड़ा

विजलेंस टीम की महिला अफसर मानसी जेना ने जांच बंद करने के नाम पर मांगे थे 10 लाख रुपये

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के मामले में विजलेंस ने अपनी ही टीम के महिल अफसर मानसी जेना को घूस लेते गिरफ्तार किया है। मामला 
छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के बरगढ़ जिले का है। यहां शुक्रवार 13 मई 2022 की शाम को विजिलेंस की टीम ने अपने ही विभाग की महिला अफसर को घूस लेते पकड़ा है। 

आरोपी महिला अफसर ने सरकारी कर्मचारी की जांच को बंद करने की एवज में 10 लाख रुपए मांगे थे। ये रकम एक स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से दी जा रही थी। इसके बाद विजिलेंस टीम की आरोपी महिला अफसर को धर दबोचा। विजलेंस की टीम आरोपी महिला अफसर के ठिकानों पर छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि बरगढ़ के एक सरकारी दफ्तर के कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबलपुर डिवीजन की विजिलेंस टीम जांच कर रही थी। इस जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर मानसी जेना पर थी। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए इंस्पेक्टर मानसी ने कर्मचारी से 10 लाख रुपए मांगे। इस रकम को देने के लिए कर्मचारी का परिचित मुकेश साहू पहुंचा था।

शुक्रवार 13 मई 2022 की शाम को जैसे ही रकम मानसी को दी गई, विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने रकम जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मानसी के दफ्तर, घर और मुकेश के ठिकानों पर छापे मारे गये हैं। कार्रवाई ओडिशा विजिलेंस की आंतरिक सतर्कता इकाई ने की है। 


Related Post

Advertisement

Trending News