June 28, 2022


सुश्री रानू साहू रायगढ़, डॉ. प्रियंका शुक्ला कांकेर और सर्वेश्वर भूरे रायपुर के नये कलेक्टर

19 जिलों के कलेक्टर सहित 37 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने इस साल का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 37 अफसरों का तबादला हुआ है। इसमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे।

कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी बदल दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है।

दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोण्डागांव के कलेक्टर थे। इस फेरबदल से जिन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हो रहे हैं उनमें, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, दुर्ग, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सरगुजा, बलौदा बाजार-भाटापारा, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, बालोद, सुकमा, बलरामपुर-रामानुजगंज और मुंगेली शामिल है।

जानें किसे मिली कहां तैनाती

  • सुश्री रीता शांडिल्य को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग से राजस्व मंडल का सदस्य बनाया गया
  • सुश्री आर संगीता को सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग एवं नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया 
  • पी दयानंद, संचालक समाज कल्याण को संचालक आयुष के पद पर पदस्थ किया गया 
  • हिमशिखर गुप्ता, विशेष सचिव सहकारिता को विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया 
  • जनक प्रसाद पाठक, विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को विशेष सचिव जल संसाधन विभाग बनाया गया 
  • भीम सिंह, कलेक्टर रायगढ़ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण बनाया गया 
  • सत्यनारायण राठौर पंजीयक फम्र्स एवं संस्थाएं को प्रबंध संचालक वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया 
  • डॉ प्रियंका शुक्ला, विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को कांकेर का कलेक्टर बनाया गया 
  • डॉ. तंबोली अयाज फकीरभाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटल नगर विकास प्राधिकरण को विशेष सचिव कृषि विभाग के साथ ही नोडल अधिकारी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना, प्रभारी अधिकारी माटी पूजन अभियान तथा संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सचिव सदस्य नरवा मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया 
  • सौरभ कुमार, कलेक्टर रायपुर को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया
  • डोमन सिंह कलेक्टर बलोदा बाजार भाटापारा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया 
  • सुश्री रानू साहू, कलेक्टर कोरबा को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया 
  • सारांश मित्तर, कलेक्टर बिलासपुर को छत्तीसगढ़ रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया 
  • रमेश कुमार शर्मा, कलेक्टर कबीरधाम को समाज कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया 
  • धर्मेश कुमार साहू, आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया 
  • चंदन कुमार, कलेक्टर कांकेर को बस्तर का कलेक्टर बनाया गया 
  • भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र, कलेक्टर दुर्ग को रायपुर का कलेक्टर बनाया गया 
  • भोसकर विलास संदीपान, कलेक्टर बेमेतरा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का संचालक बनाया गया 
  • दीपक सोनी, कलेक्टर दंतेवाड़ा को कोंडागांव का नया कलेक्टर बनाया गया
  • संजीव कुमार झा, कलेक्टर सरगुजा को कोरबा का नया कलेक्टर बनाया गया 
  • जितेंद्र कुमार शुक्ला, कलेक्टर जांजगीर चांपा को बेमेतरा का नया जिला कलेक्टर बनाया गया 
  • जन्मेजय मोहबे, कलेक्टर बालोद को कबीरधाम का नया कलेक्टर बनाया गया 
  • रजत बंसल, कलेक्टर बस्तर को बलौदा बाजार भाटापारा का नया कलेक्टर बनाया गया 
  • पुष्पेंद्र कुमार मीणा, कलेक्टर कोंडागव को दुर्ग का नया कलेक्टर बनाया गया 
  • तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर राजनांदगांव को जांजगीर-चांपा का नया कलेक्टर बनाया गया 
  • गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर मुंगेली को कलेक्टर बालोद बनाया गया 
  • विनीत नंदनवार, कलेक्टर सुकमा को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया 
  • कुंदन कुमार कलेक्टर बलरामपुर रामानुजगंज को सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया 
  • विजय दयाराम, आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर को बलरामपुर रामानुजगंज का नया कलेक्टर बनाया गया 
  • हरीश एस,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर को सुकमा का नया कलेक्टर बनाया गया 
  • राहुल देव, अपर कलेक्टर जांजगीर चांपा को मुंगेली का नया कलेक्टर बनाया गया 
  • सुश्री जयश्री जैन, अपर कलेक्टर बिलासपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर बनया गया 
  • डॉ.फरिहा आलम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार भाटापारा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर चांपा बनाया गया 
  • गोपाल वर्मा, अपर कलेक्टर रायपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार भाटापारा बनाया गया 
  • चंद्रकांत वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण को अपर कलेक्टर कांकेर बनाया गया 
  • सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलौदाबाजार को आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर बनाया गया 
  • जितेंदर यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर बनाया गया


Related Post

Advertisement

Trending News