April 27, 2022


प्राकृतिक खेती स्वस्थ एवं सुखी जीवन का आधार : सांसद गोमती साय

सांसद श्रीमती साय ने जिले के 15 विभिन्न कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यं करने वाले कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में प्राकृतिक खेती पर आधारित एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 27 अप्रैल 2022 को किया गया। भाजपा सांसद श्रीमती गोमती साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में 300 से अधिक किसान उपस्थित रहे। श्रीमती साय ने कहा की किसान ही धरती का असली अन्नदाता है। प्रधानमंत्री किसानों के हित में अनेक योजनायें ला रहे है जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। 

15 किसानों को सम्मानित किया गया

सांसद श्रीमती साय ने जिले के 15 विभिन्न कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रायगढ़ के अधिष्ठाता डॉ.ए.के.सिंह ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख इजी. आर.के.स्वर्णकार ने कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संचालन केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ.के.डी.महंत ने किया। 

वैज्ञानिक डॉ. मनीषा चौधरी, डॉ.के.के. पैकरा, डॉ.के.डी. महंत, डॉ.एन.सी. बंजारा, डॉ.सी.पी.एस. सोलंकी, डॉ.एन.के.पटेल, इजी. आशुतोष सिंह एवं कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रायगढ़ के समस्त वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी उद्बोधन दिया गया। 

प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमती उर्मिला सिदार, राज्य स्तरीय पुरुष्कृत कृषक मुकेश चौधरी, दादूराम चंद्रा, सीताराम पटेल ने अपनी सफलता की कहानी प्रस्तुत की। उपस्थित कृषक समुदाय को कृषि तकनीक बुलेटिन एवं साहित्य वितरण किया गया। कार्यक्रम में विकास महंत, ज्ञानेंद्र चंद्रा, सुकलाल, उषा बरेठ, सुनैना कुरुवंशी का विशेष योगदान रहा।


Related Post

Advertisement

Trending News