April 27, 2022


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्यव्यापी दौरे से पहले 28 जिलों में IAS अफसरों को दी गई खास जिम्मेवारी

27 अप्रैल 2022 को राज्य शासन ने 28 जिलों में प्रभारी सचिवों को नियुक्त किया है। यह प्रभारी सचिव संबंधित जिलों में शासन की योजनाओं के क्रियान्यन की समीक्षा करेंगे। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 मई 2022 से प्रदेश के जिलों में राज्यव्यापी भ्रमण पर निकलेंगे। इस भ्रमण का मकसद शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना है। इसके ठीक पांच दिन पहले 27 अप्रैल को 28 जिलों में आईएएस अधिकारियों को प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। 

जानें कौन किस जिले का बनाया गया प्रभारी सचिव

  1. रायपुर- अलरमेलमंगई डी
  2. धमतरी - रेणु जी पिल्ले
  3. सरगुजा- मनोज पिंगुआ
  4. महासमुंद- मनिंदर कौर द्विवेदी
  5. बिलासपुर - गौरव द्विवेदी
  6. बेमेतरा - रीता साण्डिल्य
  7. दुर्ग - परदेशी सिद्धार्थ कोमल
  8. रायगढ़- निरंजन दास
  9. कबीरधाम- प्रसन्ना आर
  10. कोरबा - अन्लंबन पी
  11. जांजगीर चांपा - धनंजय देवांगन
  12. कोरिया - एस प्रकाश
  13. बलौदा बाजार भाटापारा - टोपेश्वर वर्मा
  14. मुंगेली - एनएन एक्का
  15. बालोद - अंकित आनंद
  16. सूरजपुर - पी दयानंद
  17. जशपुर - सीआर प्रसन्ना
  18. राजनांदगांव - एस भारतीदासन
  19. कांकेर - शम्मी आबिदी
  20. गरियाबंद - हिमशिखर गुप्ता
  21. जीपीएम - कैसर अब्दुल हक
  22. बीजापुर - यशवंत कुमार
  23. सुकमा - नीरज कुमार
  24. कोंडागांव - डॉ. प्रियंका शुक्ला
  25. दंतेवाणा - किरण कौशल
  26. बस्तर - डॉ. अयाज तम्बोली
  27. बलरामपुर - अवनीश कुमार
  28. नारायणपुर - कार्तिकेय गोयल

यह सभी प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों में भ्रमण करेंगे और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। इसकी रिपोर्ट वह सीधे प्रदेश के मुख्य सचिव को करेंगे। 


Related Post

Advertisement

Trending News