April 27, 2022


छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 जवानों को  शूरवीर सम्मान से किया गया सम्मानित

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदान किया सम्मान 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस के 11 जवानों को शूरवीर सम्मान से नवाजा है। मंगलवार 26 अप्रैल 2022 को आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया। श्री साहू ने कहा कि राज्य में सड़कों के विकास से पर्यटन का दायरा बढ़ रहा है। नक्सल प्रभावित जिलों में विकास के लिए स्कूल, स्टील के पुल, बिजली इत्यादि मूलभूत कार्य संपन्न किए जा रहे हैं जिसके फलस्वरूप नक्सली घटनाओ में लगातार कमी आयी है। श्री साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा नक्सली इलाकों के लिए दिए गए सूत्र वाक्य विश्वास, विकास, सुरक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर विगत 3 वर्षों में लगभग 02 हजार माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होना स्वीकार किया है। श्री साहू ने आरक्षक से लेकर टीआई रैंक तक के 11 जाबांज पुलिस जवानों को शूरवीर सम्मान से सम्मानित किया। 

इन्हें किया गया सम्मानित 

  • जाकिर अली, उप निरीक्षक
  • श्रीमती मनीषा यादव, महिला आरक्षक 
  • भूपेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक
  • संदीप दीक्षित, प्रधान आरक्षक
  • सरफराज चिश्ती, प्रधान आरक्षक 
  • रमन उसेण्डी, निरीक्षक 
  • श्रीमती दीपिका निर्मलकर, उप निरीक्षक 
  • मनोज राठौर, सहायक उपनिरीक्षक 
  • सुशील पांडे, प्रधान आरक्षक 
  • विजय चेलक, निरीक्षक 
  • सुमतराम साहू, निरीक्षक 

इस मौके पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे।


Related Post

Advertisement

Trending News