भोपाल
: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने
बुधवार को रिपोर्ट कार्ड पेश किया। भोपाल के मिंटो हाल में प्रेस कान्फ्रेंस कर
सीएम ने अपनी सरकार के एक साल की उपलब्धियां बताई। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम जगदीश
देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।
सीएम मोहन यादव ने
कहा 11 दिसंबर से हम जनकल्याण अभियान चला रहे हैं। अगले 40
दिन हमारे शासन और प्रशासन के जिम्मेदार लोग गांव गांव जाएंगे और 76
प्रकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया जाएगा। आपकी
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में शिविर लगाए जाएंगे। ताकि, जनकल्याण का हमारा संकल्प पूरा हो सके।
परिवहन व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए हम लगातार
प्रयास कर रहे हैं। इंदौर मनमाड़-रेललाइन से 4 घंटे की बचत होगी।
इससे माल ढुलाई सहित व्यापारिक गतिविधियों को काफी फायादा होगा। मेट्रो और वंदे
मेट्रो की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। रेलवे का काम देखने के लिए हम एक
ओएसडी नियुक्त कर रहे हैं। हाइवे और हवाई यात्रा की दिशा में लगातार प्रयास किए जा
रहे हैं।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए हमने पशुपालन और डेयरी
उद्योग को समृद्ध करने जा रहे हैं। दुग्ध उत्पादन का रेशियो बढ़ाकर 9 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाएंगे। गौशाला संचालन
के लिए राशि बढ़ाई। उनके उपचार के लिए हाईड्रोलिक एम्बुलेंस सहित अन्य प्रयास किए
जा रहे हैं।
सुशासन की दिशा में हमने कई काम किए हैं। स्वास्थ्य
और मेडिकल शिक्षा विभाग को मिलाकर हमने प्रदेश में
मेडिकल कॉलेज, 5 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और मेडिसिटी की दिशा
में प्रयास किए हैं। एयर एम्बुलेंस के जरिए गरीब लोगों को त्वरित उपचार दिलाया जा
रहा है। ई-पंजीयन के जरिए लोगों को काफी फायदा हुआ है।
2025 को हम उद्योग वर्ष मनाएंगे। जिला स्तर पर इंडस्ट्रियल इनवेस्टमेंट समिट कर उद्योगों को बढ़ावा देंगे। इसमें
स्थानीय युवाओं, उद्योगपतियों के अलावा विदेशी निवेशकों को
भी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए अगले महीने शहडोल, भोपाल
में भी कान्क्लेव करेंगे। इसके अलावा देश के अन्य बड़े शहरों में भी उद्योग
कनक्लेव किए जाएंगे। धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र को भी समृद्ध किया जा रहा है।
क्यों इस क्षेत्र में रोजागार की अपार संभावनाएं हैं।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे
हैं। 26 लाख महिलाओं को सस्ते गैस सिलेंडर, 1.29 करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना योजना, महिला
उद्यमियों को अनुदान दे रहे हैं।
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एक लाख सरकारी नौकरी
और ढाई लाख प्राइवेट नौकरियों देंगे। स्वरोजगार की दिशा में भी लगातार प्रयास किए
जा रहे हैं। 4 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी है।
पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के लिए बस दी है। जो 1 रुपए के किराए
पर परिवहन सुविधा, सभी विवि और एक्सीलेंस कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर, डेयरी और नर्सिंग जैसे कोर्स
शुरू कराएंगे।अंकसूची, टीसी सहित अन्य दस्तावेज डीजी लॉकर के
जरिए ऑनलाइन कर दिए हैं। कॉलेजों की पंजीयन प्रक्रिया भी आसान बनाई है।
साइबर तहसील के माध्यम से नामांतरण और बंटवारे की
प्रक्रिया आसान बनाई है। जमीन की रजिस्ट्री कराते ही जमीन अपने आप नामांतरित हो
जाएगी। श्रीअन्न योजना के तहत 1 हजार रुपए,
धान गेहूं और सोयाबीन के लिए एमएसपी, एक लाख सोलर
प्लांट के जरिए किसानों के कल्याण की योजना बनाई है।
इंदौर में हुकुचंद्र मिल के सालों पुराने विवाद को
हमने सुलझाने का काम किया। न सिर्फ हुकुमचंद्र मिल, बल्कि प्रदेश में
जहां भी ऐसे विवाद चल रहे हैं, हम उन्हें इसी मॉडल के के
जरिए सुझाने का प्रयास करेंगे।
काली-सिंध नदी परियोजना का मामला भी सुलझा लिया गया
है। इससे आगरवा मलावा से लेकर श्योपुर तक ग्वालियर चंबल और मालवा के कई जिलों को
फायदा होगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र की मदद 70
हजार करोड़ की इस परियोजना को मूर्तरूप देने जा रहे हैं। हम राज्य
के अंदर की नदियों को भी जोड़ेंगे। इंदौर-उज्जैन संभाग में खान और गंभीर, क्षिप्रा संरक्षित करेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने नदी जोड़ो परियोजना
की परिकल्पना की थी। हमारी सरकार उनकी इस परिकल्पना को जमीन पर उतारने जा रहे हैं।
केन-बेतवा परियोजना में फॉरेस्ट लैंड को लेकर कुछ परेशानी थी। जिसे दूर कर लिया
गया है। अटल जी की जयंती पर ही इसकी आधारशिला रखेंगे। इससे यूपी और एमपी के 11 जिलों को फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, आज प्रदेश में 7
पार्षदों के चुनाव हुए हैं। 6 जगह भाजपा ने
जीत दर्ज की है। बैतूल में जरूर हम चूक गए। भाजपा की इस जीत के लिए भाजपा संगठन और
वीडी शर्मा जी को बधाई दूंगा।
गुड गवर्नेंस और त्वरित एक्शन पर
बनाई पहचान: वीडी शर्मा
वीडी शर्मा ने कहा, 11 दिसंबर को ही मोहन यादव
ही भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता चुने
गए थे। 13 दिसंबर को शपथ ली थी। पार्टी संगठन और सरकार ने
मिलकर प्रदेश के विकास और गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। मोहन यादव
जी ने एक साल में गुड गवर्नेंस और त्वरित एक्शन के लिए अपनी पहचान बनाई है। पीएम
श्री एम्बुलेंस, महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत
आरक्षण और रीजनल इंडस्ट्रिल समिट जैसे कई ऐतिहासिक काम हैं।