June 30, 2024


लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान सेना के पांच जवान बलिदान, नदी का जलस्तर बढ़ने से हुआ हादसा

लेह : लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में शुक्रवार को टैंक अभ्यास के दौरान नदी जलस्तर अचानक बढ़ने से दुर्घटना में पांच जवानों बलिदान हो गए। बताया गया कि लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास यह हादसा हुआ है। पांच जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे, इस दौरान बाढ़ आने से नदी का जलस्‍तर बढ़ गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि ‘दौलत बेग ओल्डी इलाके में कल शाम नदी पार करने के अभ्यास के दौरान एक दुर्घटना में एक जेसीओ और चार जवानों सहित पांच भारतीय सेना के जवानों की जान चली गई। सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।’

राजनाथ सिंह ने जताया शोक

लद्दाख में हुए इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पोस्‍ट कर कहा कि ‘लद्दाख में एक नदी के पार टैंक ले जाते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने पर गहरा दुख हुआ। हम राष्ट्र के प्रति अपने वीर सैनिकों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।'


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives