February 15, 2024


भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची, पार्टी अध्यक्ष नड्डा, कांग्रेस से आए अशोक चव्हाण भरेंगे नामांकन

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इसमें गुजरात से भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि चव्हाण दो दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 

इन बड़े नामों के अलावा भाजपा ने महाराष्ट्र से मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े को उम्मीदवार बनाया है। उधर गुजरात से मयंकभाई नायक, डॉ. जसवंतसिंह, गोविंदभाई ढोलकिया को भी पार्टी ने राज्यसभा के लिए नामित किया है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives