June 20, 2022


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरोज दुबे के काव्य संग्रह छंद दर्पण का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां अपने निवास कार्यालय में श्रीमती सरोज दुबे द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘छंद दर्पण’ का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा भी उपस्थित थी। श्रीमती दुबे ने बताया कि इससे पहले भी उनकी लिखी दो बुक ‘सरोज की कुंडलियां’ और ‘सरोज के नौ गीत’ प्रकाशित हो चुकी है। श्रीमती सरोज गृहिणी है, उन्हें साहित्य में रुचि है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आशीष दुबे सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।



Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives