June 14, 2022


102 घंटे के कड़े संघर्ष के बाद सेना के जवान बोरवेल में फंसे राहुल तक पहुंचे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में राहुल के फंसे होने के मामले में बड़ी खबर आ रही है। जांजगीर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने कहा है कि सेना के जवानों की टीम 60 फीट नीचे सुरंग के रास्ते फंसे राहुल तक पहुंच गई है। 

रेस्क्यू टीम राहुल को देख रही है और जल्द ही उसे बाहर निकाला जाएगा। इस पूरे अभियान पर पहले घंटे से नजर रख रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल के सामने आते ही ट्वीट कर दिया। उन्होंने कहा कि राहुल का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने का समय आ गया है। जांजगीर से जानकारी आ रही है कि चट्टानें हटाने के बाद अब रेस्क्यू टीम बोरवेल तक पहुंच गई है और राहुल दिख रहा है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives