May 31, 2022


अंकित आनंद बनाये गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिव

राज्य शासन ने आठ आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

रायपुर। मंगलवार 31 मई 2022 को दोपहर बाद आठ आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद को उनके कार्यों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा नगर निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक को गरियाबंद का नया कलेक्टर बनाया गया है।

गरियाबंद की कलेक्टर रहीं सुश्री नम्रता गांधी को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। जिला पंचायत रायगढ़ के सीईओ रवि मित्तल को जिला पंचायत रायपुर का सीईओ बनाया गया है। जिला पंचायत रायपुर के सीईओ मयंक चतुर्वेदी को नगर निगम रायपुर का नया आयुक्त बनाया गया है। दंतेवाडा के अनुविभागीय अधिकारी रहे अविनाश मिश्रा को जिला पंचायत रायगढ़ का सीईओ बनाया गया है। 


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives