May 26, 2022


छग राज्य महिला आयोग की चेयरमैन डॉ किरणमयी नायक को मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

रायपुर |  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों की सर्वश्रेष्ठ कामकाजी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस पुरस्कार से दो महिला सांसदों, चार विधायकों, टीवी कलाकार उषा नागकर्णी, हरियाणवी लोक कलाकार सपना चौधरी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात हस्तियों के साथ मॉरीशस के राजदूत भी आए थे।

श्रीमती नायक ने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की गूंज सुनाई दे रही है, जो यहां की महिलाओं के साथ तेज गति से न्याय कर रही है। सिविल कोर्ट की शक्ति का उपयोग कर महिलाओं को तत्काल न्याय दिया जा रहा है। ऐसा पूरे देश में कहीं नहीं हुआ है, इसीलिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
 


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives