May 23, 2022


स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ के आरोप में डीकेएस अस्पताल के डॉक्टर विकास सिंह गिरफ्तार, ड्यूटी के दौरान करता था अश्लील बातें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी और डायलिसिस विभाग के एचओडी डॉ विकास सिंह को पुलिस ने सोमवार 23 मई 2022 को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर पर स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ का आरोप है। स्टाफ नर्स की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेडख़ानी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

स्टाफ नर्स ने ड्यूटी के दौरान चिकित्सक पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं विरोध करने पर वेतन कम कर देने और नौकरी से बर्खास्त कर देने का भी नर्स ने चिकित्सक पर धमकी देने का आरोप लगाया। स्टाफ नर्स की शिकायत पर गोलबाजार थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। 


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives