May 23, 2022


मछली पकडऩे गये दंपति की नाव पलटी, पति के सामने ही महानदी में डूबने से पत्नी की हुई मौत

रायगढ़। महानदी के रूम बैराज में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ नाव में बैठकर गहरे पानी में मछली पकडऩे गई थी। जहां तूफान के कारण दंपती की नाव पलट गई। वहीं महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सरिया थाना क्षेत्र के बडग़ांव निवासी संतोष मांझी मछली पकडऩे का व्यवसाय करता है। संतोष शाम पांच बजे अपनी 26 वर्षीय पत्नी जनता मांझी के साथ महानदी के कमला बैराज नाव में मछली पकडऩे गए थे। जहां गहरे पानी में मछली पकड़ते समय तेज आंधी के चलते उनकी नाव पलट गई।

जिससे पति-पत्नी गहरे पानी में डूबने लगे। पति ने साड़ी खींचकर पत्नी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण पत्नी बहते हुए आगे निकल गई। पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई और नदी से बाहर निकल आया। 

घर पहुंचकर संतोष ने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी सरिया थाने को दी। सरिया थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी रायगढ़ कंट्रोल रूम को दी।

इसके बाद शहर के गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजा गया। गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को खोजने के लिए घंटों नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बीच नदी से महिला का शव बरामद किया गया। 

Also Read : असहाय बच्चों की मां का अंतिम संस्कार कराने टीआई मनीष नागर ने दिया शव को कांधा


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives