November 16, 2022


भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए बनाई है योजनाएं

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई है। किसानों वनांचल मे रहने वाले आदिवासी भाइयों, किसान, भूमिहीन मजदूरों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।बेलगाँव भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों ने पैरा (पराली) न जलाने की अपील की। उन्होंने किसानों से उपयोग से अधिक पैरा को गौठानों में दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पैरे का इस्तेमाल गौठानों में मवेशियों को चारा खिलाने के लिए किया जा सकता है। जाति प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही दिक़्क़त पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कि नए प्रावधानों में 50 साल के निवासी का रिकॉर्ड होने की बात बताई। 50 साल का रिकॉर्ड न होने पर ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पत्र बनवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाणपत्र को लेकर हिन्दी और अंग्रेजी में लिखे जाने की महारा/महार, गोंड/गोड़ जैसी तकनीकी दिक्कत पर कहा कि अंग्रेजी के अनुसार लिखने पर समस्या का समाधान हो सकता है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives