November 05, 2022


सामना नहीं कर सकते तो जनता को गरिया रहे कांग्रेस विधायक : रंजना साहू

कांग्रेस की सरकार को सबक सिखाने जनता तैयार : भाजपा

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस विधायक और राज्य की संसदीय सचिव शकुंतला साहू के जनता से दुर्व्यवहार तथा पूर्व के कांग्रेस भाजपा विधायकों का विरोध न करने, उनके तलुवे चाटने जैसी अभद्रता जाहिर करने वाले वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा है कि यह कांग्रेस का जनता के प्रति गैर जिम्मेदार आचरण है। उन्होंने कहा कि कभी यह संस्कृति नहीं रही कि अपनी अकर्मण्यता को छिपाने के लिए उस जनता का अपमान किया जाए, जिसने क्षेत्र का विकास करने चुना हो। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यही राज संस्कृति विकसित की है कि उनकी विधायक अपने क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी से भागने पर विरोध करने वाली जनता को गरिया रही हैं। भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि कितनी विचित्र स्थिति है कि कांग्रेस की विधायक काम का हिसाब मांगने वाली अपनी ही निर्वाचक जनता को तलुवे चाटने वाला बता रही हैं! यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा अपमान है। भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि दरअसल कांग्रेस के विधायक, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त संसदीय सचिव, मंत्री और मुख्यमंत्री जनता की कसौटी पर रत्ती भर भी खरे नहीं उतर सके हैं। 4 साल से काम का ढोल पीट रहे हैं। सब्जबाग दिखा रहे हैं। झूठे दावे कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के नरवा में नहा रहे हैं। काम धेले भर का नहीं हुआ। त्रस्त जनता इनका विरोध कर रही है तो वे जनता से अभद्रता पर उतर आए हैं। अब तक सवाल उठाने वाली जनता पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भड़क रहे थे अब उनके विधायक, संसदीय सचिव, मंत्री जनता का सामना नहीं कर पा रहे। असंतुष्ट जनता को सत्ता की धौंस दिखाई जा रही है। अब एक साल रह गया है। कांग्रेस के विधायकों का सत्ता का नशा यही जनता उतारकर रख देगी।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives