October 27, 2022


बेमेतरा जिले के गंगापुर गौठान में मनाया गया गौठान दिवस

कलेक्टर हुए गौठान दिवस कार्यक्रम में शामिल

बेमेतरा| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज गोर्वधन पूजा के अवसर पर बेमेतरा विकासखण्ड़ के ग्राम गांगपुर में आयोजित गौठान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गोवर्धन पूजा में गायों को चारा एवं खिचड़ी खिलाई और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। गौठान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ माता की पूजा की। उन्हें खिचड़ी, और चारा खिलाया और जिले तथा प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। गोठानो में आज गोवर्धनपूजा के दिन ग्रामीण अंचलों में गौ माता की पूजा कर गो वंश को खिचड़ी खिलाई जाने की परम्परा को पूरे उत्साह के साथ मनाया,/निभाया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाया है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों में आजीविका गतिविधियों के जरिए लोगों को खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ अनिल बाजपेयी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives