October 02, 2022


मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया पहुंचे नगर पंचायत मंदिर हसौद, दुर्गा पंडाल में लिया माता का आशीर्वाद

रायपुर| नगरीय प्रशासन , विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरियाने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज रायपुर जिले के आरंग पहुंचे उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया डॉ डहरिया ने दुर्गा माता के पंडाल में पहुंच कर माता का पूजा अर्चना कर प्रदेश की उन्नति का आशीर्वाद मांग रहे हैं। इसी कड़ी में पंचमी के विशेष दिन पर मंत्री शिवकुमार डहरिया नगर पंचयात मंदिर हसौद के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण किया तथा नगरवासियो के लिए सुख समृधी की कामना भी किये एवं गाँव के दुर्गा समितियों व जसगीत सेवा समिति बढ़िया धार्मिक आयोजन के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे है। मंदिर हसौद में श्री श्री आदर्श दुर्गात्सव समिति कृष्णा चौक नवनीत युवा दुर्गाेत्सव समिति बजरंग चौक में समितियों के सम्मानित सदस्यों से मुलाक़ात भी किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री ओमप्रकाश यादव अध्य्क्ष नगर पचायत मंदिर हसौद, श्री ओमप्रकाश बघेल उपाध्यक्ष, नगर पंचायत सदस्यगण शोभित साहू ,संतोष सिन्हा,अवधेश मिश्रा,दिलीप जोशी, प्रेमनारायण मिश्रा, नोहर यादव पूर्व सरपंच, विजय मार्कण्डेय सरपंच रिको, मिथलेश पटेल, विक्की साहू, प्रवीण सिंह,गोपेन्द्र वर्मा, संजय निर्मलकर, सत्तू शर्मा, निर्देश सिन्हा, त्रिलोचन साहू, आदित्य सिन्हा, बंटी मिश्रा, सिंबू प्रधान, प्रीति अखिल मिश्रा, रूपेश अग्रवाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives