September 26, 2022


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक कल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 27 सितंबर को सुबह 11:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय,श्रीमती रेणुका सिंह नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल,सरोज पांडे , गोमती साय , भूपेंद्र सवन्नी,ओपी चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सुश्री लता उसेंडी, सह प्रभारी उषा टावरी, प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, सहित महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान एवं निवृत्तमान जन प्रतिनिधि,प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगी। बैठक में आगामी कार्य योजना को लेकर एवं प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी को लेकर महिला मोर्चा द्वारा कार्य योजना बनाने हेतु इस पर चर्चा की जाएगी। उक्त जानकारी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने दी।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives