September 26, 2022


नवरात्र में मां की कृपा बरसे, जन जन का कल्याण हो : नारायण चंदेल

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नवरात्र पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य तथा राज्य के निवासियों की प्रगति, सुख समृद्धि, शांति की कामना करते हुए कहा है कि मातारानी की कृपा छत्तीसगढ़ की पवित्र धरा पर हमेशा रहती है। नवरात्र महापर्व में छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से मां की कृपा बरसे, जन जन का कल्याण हो, ऐसी मां से प्रार्थना है। नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि हम सभी नवरात्र पर्व पर मां से अपने देश, प्रदेश की प्रगति तथा शांति की कामना करते हैं और माता हमेशा हम सभी की मनोकामना पूर्ण करती हैं। भाजपा विधायक दल की ओर से मां के सभी भक्तों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित हैं।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives