रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। शासन की इस जनहितैषी पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो रहा है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के ग्राम पालनार में खराब ट्रांसफार्मर के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से किया गया। शिकायत दर्ज होने से लेकर विभागीय निराकरण की औपचारिक सूचना तक की प्रक्रिया महज 8 दिनों में पूर्ण हुई।
बीजापुर जिले के ग्राम पालनार के
गुंडा पारा, वार्ड क्रमांक-1 में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लगभग पांच दिनों से
बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसके चलते स्थानीय ग्रामीणों को दैनिक कार्यों एवं अन्य
आवश्यक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या का समाधान नहीं
होने पर ग्राम पालनार निवासी श्री बिज्जू कुमार ने 4 अक्टूबर
2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर
शिकायत दर्ज कराते हुए खराब ट्रांसफार्मर बदलने एवं विद्युत आपूर्ति बहाल करने की
मांग की।
’शिकायत पर विद्युत
विभाग ने की प्रभावी कार्रवाई’
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत
दर्ज होने के बाद प्रकरण संबंधित विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित
किया गया। विभाग द्वारा समस्या को संज्ञान में लेते हुए खराब विद्युत ट्रांसफार्मर
को बदलने की कार्रवाई की गई। ट्रांसफार्मर बदलने के पश्चात विद्युत लाइन को पुनः
सुचारु कर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन
कंपनी लिमिटेड, बीजापुर के सहायक अभियंता
द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता
को समस्या के निराकरण की औपचारिक सूचना जारी की गई। इस प्रकार 4 अक्टूबर को दर्ज शिकायत से लेकर 12 अक्टूबर को
निराकरण सूचना जारी होने तक कुल 8 दिनों में शिकायत संबंधी
प्रक्रिया पूर्ण की गई।
’बिजली बहाल होने से
ग्रामीणों को मिली राहत’
खराब ट्रांसफार्मर बदलने और विद्युत
आपूर्ति पुनः शुरू होने से ग्राम पालनार के प्रभावित ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होने से दैनिक घरेलू कार्यों सहित अन्य आवश्यक
गतिविधियों का संचालन सुगम हुआ।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076
के माध्यम से शिकायतों का समयबद्ध निराकरण शासन की जवाबदेही एवं
संवेदनशील प्रशासनिक कार्यप्रणाली को दर्शाता है। यह पहल आम नागरिकों को अपनी
समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचाने और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान
प्राप्त करने का प्रभावी अवसर प्रदान कर रही है।’मुख्यमंत्री
हेल्पलाइन 1076 आमजन की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद
माध्यम बनकर शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत कर रही है।’