भिलाई। दुर्ग में एक 24 साल की युवती ने एक गुठे की छेड़खानी और धमकी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के पास से छत्तीसगढ़ी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे उसने एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक संबंध बनाने और भाई समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। मृतका ने सुसाइड नोट में युवक को सजा दिलाने और अपने लिए न्याय की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि युवती दुर्ग के एक
प्राइवेट संस्थान में काम करती थी। परिजनों के मुताबिक युवक पिछले करीब 2 महीने से उसे परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवक
आपराधिक प्रवृत्ति का है। जेल भी जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर
मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की
कार्रवाई की जाएगी। युवती ने सुसाइड नोट कहा है कि वह मां और परिवार के अन्य
सदस्यों से माफी मांगती है। उसने लिखा कि युवक पुलिस में अपनी पहचान होने और जेल
जाने पर जल्द बाहर आ जाने की बात कहकर डराता था।
युवती को परेशान कर रहा था युवक
युवती के चाचा ने बताया कि करीब 2 महीने पहले उसकी एक सहेली ने परिवार को बताया था कि एक युवक उसे परेशान
कर रहा है। इसके बाद परिवार ने युवती से बात की तो उसने कहा था कि वह खुद मामले को
संभाल लेगी और जरूरत पड़ने पर परिवार को बताएगी। उन्हें जानकारी मिली थी कि युवक
युवती पर शादी करने के लिए दबाव डालता था। आरोप है कि वह उसके भाई, बहन और मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देता था। वह पुलिस में पहचान
होने की बात कहकर भी धमकाता था। |
सुसाइड नोट का करा रहे परीक्षण
दुर्ग एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया
कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद
आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कथन लिया गया है। मृतका के पास सुसाइड नोट
मिला है, इसका भी परीक्षण कराया जा
रहा है।