October 11, 2026


मोहल्ले में खेल रही मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी एम्स का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले में खेल रही बच्ची को आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात करीब 2 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची के साथ यौन शोषण की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी परमानंद ध्रुव को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी एम्स अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बता दें कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए JCCJ नेता अमित जोगी ने पुलिस और AIIMS प्रबंधन से जवाब मांगा था। अमित जोगी ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि इतनी कम उम्र की बच्ची से जुड़े यौन अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives