रायपुर : जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में बंगोली के पास कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों युवक तर्रा गांव के रहने वाले थे. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.
खरोरा
से रायपुर जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार,
कमलेश वर्मा, रूपेश निषाद और गोपी कार से
खरोरा से रायपुर की ओर जा रहे थे. इसी
दौरान बंगोली के पास उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलेश
वर्मा और रूपेश निषाद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. कमलेश वर्मा सिलतरा थाने
में पदस्थ थे.
स्थानीय
लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
हादसे में गोपी गंभीर रूप से घायल हो
गया और कार में फंस गया था. दुर्घटना के बाद अजय देवांगन,
ललित साहू और अजय वर्मा ने उसे कार से बाहर निकालने में मदद की.
इसके बाद घायल युवक को लक्ष्मीनारायण अस्पताल, दौंदेकला ले
जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.
ट्रैक्टर
चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से
भाग निकला. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के
साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है.