रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर की सफल यात्रा के बाद आज रायपुर लौटा। तीन दिवसीय इस दौरे में प्रदेश को ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुईं। किसी एक विदेश यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को मिले यह अब तक के सबसे बड़े निवेश प्रतिबद्धताओं में शामिल हैं।
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा
प्रथम ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क
फॉर ग्रोथ (SING) फोरम-2026’ में
भागीदारी के लिए देश से केवल छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया गया था। सिंगापुर
प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ ने ₹41,750 करोड़ के एआई-रेडी
डेटा सेंटर कैंपस के निवेश प्रस्ताव के साथ कौशल विकास के क्षेत्र में ITE
Education Services, Singapore के साथ महत्वपूर्ण एमओयू किया। वहीं Gardens
by the Bay और Mandai Wildlife Group जैसी
विश्वस्तरीय संस्थाओं के साथ हरित विकास, पर्यटन और वन्यजीव
संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
एआई डेटा सेंटर से सौर
ऊर्जा और कृषि प्रसंस्करण तक बड़े निवेश
सिंगापुर की Energy
Capital Global (ECG) ने छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट
क्षमता का एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस विकसित करने के लिए ₹41,750 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। यह परियोजना प्रदेश को देश की
उभरती डिजिटल अर्थव्यवस्था और आधुनिक डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर के महत्वपूर्ण केंद्र
के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ी पहल साबित हो सकती है।
इसी प्रकार Sunstream
Green Energy Pvt. Ltd. को सोलर क्षेत्र के साथ साथ 300 मेगावाट की सम्बन्धित बैटरी स्टोरेज और कंपोनेंट्स के लिए ₹1,500 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्ताव भी प्रस्ताव हुआ। वहीं 22
देशों में कार्यरत वैश्विक एग्रीबिजनेस समूह Valency
International Pte Ltd को ₹350 करोड़ के
एकीकृत एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब की स्थापना के लिए निवेश आमंत्रण
दिया गया। इससे प्रदेश में कृषि उत्पादों की वैल्यू चेन मजबूत होने के साथ किसानों
को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के नए अवसर बनेंगे।
इन निवेश प्रस्तावों का लाभ प्रदेश
के विभिन्न वर्गों तक पहुंचेगा। युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,
हाई-टेक डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक उद्योगों में रोजगार के
नए अवसर बनेंगे। स्थानीय स्टार्टअप और एमएसएमई को बड़ी वैश्विक कंपनियों के
सप्लायर और बिजनेस पार्टनर के रूप में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, वहीं प्रदेश के किसानों और कृषि उत्पादों की पहुंच वैश्विक बाजार तक
बढ़ेगी।
युवाओं को उद्योगों की
जरूरत के अनुरूप मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
भविष्य के उद्योगों के लिए प्रदेश के
युवाओं को तैयार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने ITE
Education Services, Singapore के साथ तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा
और प्रशिक्षण के लिए एमओयू किया। इसके अंतर्गत उद्योगों की जरूरत के अनुरूप
पाठ्यक्रम तैयार करने, तकनीकी प्रशिक्षण को मजबूत करने और
युवाओं के लिए कौशल से रोजगार तक बेहतर अवसर विकसित करने पर काम किया जाएगा।
SING Forum में दुनिया
के सामने रखी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा
Singapore Business Federation (SBF) द्वारा आयोजित SING Forum-2026 में छत्तीसगढ़ ने
निवेश, उद्योग और विकास के क्षेत्र में अपनी नई संभावनाओं को
वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। फोरम में सिंगापुर की विदेश मंत्रालय तथा व्यापार
एवं उद्योग मंत्रालय की राज्य मंत्री सुश्री Gan Siow Huang, SBF के चेयरमैन श्री Mark Lee, सीईओ श्री Kok
Ping Soon सहित Mastercard, Nestlé और IHCL
(Taj Hotels) जैसी प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए।
फोरम के दौरान आयोजित ‘फायरसाइड चैट’ में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उद्योगों की
आवश्यकताओं के अनुरूप सुधारों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। राज्य सरकार का स्पष्ट
लक्ष्य है कि प्रदेश में आने वाला प्रत्येक निवेश रोजगार सृजन और स्थानीय
अर्थव्यवस्था की मजबूती का माध्यम बने।
सिंगापुर के विदेश
मंत्री से मुलाकात, राज्य
स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
मुख्यमंत्री श्री साय ने सिंगापुर के
विदेश मंत्री डॉ. Vivian Balakrishnan से
सौजन्य भेंट की। इस दौरान भारत-सिंगापुर के मजबूत संबंधों को राज्य स्तर पर और
विस्तार देने तथा निवेश, कौशल विकास, शहरी
नियोजन और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच सहयोग की
संभावनाओं पर चर्चा हुई।
15 से अधिक वैश्विक
कंपनियों के साथ सीईओ राउंडटेबल
मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में
आयोजित सीईओ राउंडटेबल में TCS, SMBC, Tolaram
Group और Agrocorp सहित 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान
छत्तीसगढ़ में निवेश और भविष्य की व्यावसायिक साझेदारियों की संभावनाओं पर विस्तार
से संवाद हुआ।
Global Finance & Technology Network
(GFTN) के साथ हुई चर्चा में प्रदेश के युवाओं को एआई और डिजिटल
फाइनेंस का प्रशिक्षण देने तथा छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों और
बाजारों तक पहुंच दिलाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। Aquatech Pacific
Holdings Pte Ltd के साथ प्रदेश के उद्योगों के लिए अपशिष्ट जल के
पुनः उपयोग से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा हुई, जबकि Adroit
Overseas Pte Ltd ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश की
संभावनाओं में रुचि दिखाई।
हरित विकास और पर्यटन के
क्षेत्र में भी वैश्विक साझेदारी की पहल
सिंगापुर यात्रा के दौरान Gardens
by the Bay और Mandai Wildlife Group के साथ
हुई बैठकों ने छत्तीसगढ़ में हरित विकास, जैव विविधता
संरक्षण और पर्यटन के लिए सहयोग के नए रास्ते खोले हैं।
Gardens by the Bay के
अनुभव और विश्वस्तरीय कार्यप्रणाली का उपयोग नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन विकसित
करने तथा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में बेहतर और अधिक हरित सार्वजनिक स्थल तैयार
करने में किया जा सकेगा।
Mandai Wildlife Group के
साथ नंदनवन जंगल सफारी को विश्वस्तरीय वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित
करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस दिशा में सहयोग से प्रदेश में पर्यटन को नई
गति मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी तैयार होंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने
सिंगापुर यात्रा को छत्तीसगढ़ की वैश्विक निवेश यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि
बताते हुए कहा, “इस यात्रा ने दुनिया के
सामने यह स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। हम
निवेश प्रस्तावों के साथ नई साझेदारियां और आगे बढ़ने का स्पष्ट रोडमैप लेकर लौटे
हैं। अब हमारी सरकार प्रत्येक निवेशक के साथ निरंतर और गंभीरता से फॉलो-अप करेगी,
ताकि इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके। हमारा
लक्ष्य है कि इन निवेशों से प्रदेश के युवाओं के लिए नए करियर और रोजगार के अवसर
बनें तथा हमारे उद्यमियों और स्थानीय उद्योगों के लिए विकास के नए द्वार खुलें।”
तीन दिवसीय सिंगापुर प्रवास के दौरान
हुए निवेश प्रतिबद्धताओं, कौशल
विकास समझौते और विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के साथ बनी साझेदारी छत्तीसगढ़ को निवेश,
तकनीक, कौशल, हरित विकास
और पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण
कदम हैं।