October 04, 2026


सेवा संकल्प अभियान : शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं : वन मंत्री केदार कश्यप

मर्दापाल में सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

रायपुर : वन मंत्री श्री केदार कश्यप कोण्डागांव जिले के मर्दापाल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और सहकारी समितियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा। श्री कश्यप ने ग्रामीणों को अपने घरों में फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने को भी कहा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ उनकी आय में वृद्धि हो सके।

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई और शिविर में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को बी-वन, खसरा एवं स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, सहायक उपकरण और मछली पकड़ने के जाल प्रदान किए गए।

मिनीमाता जतन योजना का लाभ, महिलाओं की गोद भराई और फलदार एवं अन्य प्रजातियों के पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives