रायपुर : सेवा संकल्प अभियान और सेवा सेतु अभियान के माध्यम से बस्तर में सेवा, स्वच्छता, जनजागरूकता और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की प्रभावी तस्वीर सामने आई है। बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में एक ओर बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा और श्रमदान का संदेश दिया, वहीं ग्राम पंचायत माड़पाल में आयोजित सेवा सेतु शिविर में प्राप्त सभी 310 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में स्कूली विद्यार्थियों की ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
’600 नव आरक्षकों ने
संभाली स्वच्छता की कमान’
‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत लालबाग स्थित पुलिस
प्रशिक्षण शाला से स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने
अधिकारियों, जवानों और नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण
संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने और इसके लिए व्यापक
जनजागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद श्री कश्यप और सेनानी श्री एम.आर.
मंडावी ने परिसर में पौधरोपण भी किया।
इसके बाद सांसद श्री कश्यप के
नेतृत्व में बस्तर फाइटर्स के 600 नव
आरक्षकों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जगदलपुर के नया बस स्टैंड,
ऐतिहासिक दलपत सागर, सिरहासार चौक और
गंगामुण्डा सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सघन सफाई अभियान चलाया। जवानों के
श्रमदान ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने
के लिए प्रेरित किया।
’माड़पाल में 310 आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण’
इसी क्रम में सेवा सेतु अभियान के
तहत विकासखंड जगदलपुर की ग्राम पंचायत माड़पाल में आयोजित समाधान शिविर में सांसद
श्री महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में प्राप्त सभी 310
आवेदनों का मौके पर शत-प्रतिशत निराकरण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान
की गई।
सांसद श्री कश्यप ने कहा कि सेवा
सेतु अभियान शासन और जनता के बीच की दूरी को कम कर रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार
की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का ध्येय
है। प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है,
जिससे नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल
रही है।
शिविर में पात्र हितग्राहियों को
विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब,
कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा प्रमाण-पत्र और स्वास्थ्य
विभाग द्वारा 4 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री
आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण हुए 2 आवासों की चाबियां भी
हितग्राहियों को सौंपी गईं।
’‘नमो सेवा गाथा’ ने सहज अंदाज में पहुंचाया
जनजागरूकता का संदेश’
सेवा सेतु शिविर का विशेष आकर्षण
स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ‘नमो
सेवा गाथा’ रहा। विद्यार्थियों ने प्रभावी अभिनय के माध्यम
से शासकीय योजनाओं, डिजिटल लेनदेन में यूपीआई की भूमिका और
देश में आए विभिन्न बदलावों को सहज एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में
माओवाद की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण से जुड़े बदलावों को भी दर्शाया गया।
नाट्य दल के लिए शासकीय महारानी
लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जगदलपुर
और जगतू माहरा हायर सेकेंडरी स्कूल, जगदलपुर के लगभग 22
विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों को ‘बादल’कृबस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट
एंड लैंग्वेजकृके प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। दल में एनसीसी कैडेट्स
सहित अन्य विद्यार्थी भी शामिल हैं।
बाढ़ और मौसमी बीमारियों जैसी
चुनौतियों के बावजूद विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपनी तैयारियां जारी रखीं।
शिविर में उनकी प्रस्तुति की सांसद श्री महेश कश्यप, स्थानीय
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सराहना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री
पदलाम नाग, जनपद सदस्य श्रीमती सरकी मीना राव, जनपद पंचायत जगदलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बीरेंद्र बहादुर
सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और
बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।