रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले के झाडूराम देवांगन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के दुर्ग, पाटन एवं धमधा विकासखण्ड से चयनित 120 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगों, कल्पनाओं और विचारों के माध्यम से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल
शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, साजा
विधायक श्री ईश्वर साहू अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकला
का अवलोकन किया। अतिथियों ने बच्चों की कल्पनाशीलता, रचनात्मकता
और राष्ट्र के भविष्य को लेकर उनकी सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए उनका
उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर
चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दुर्ग, पाटन एवं धमधा विकासखण्ड से हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के 60
तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के 60 विद्यार्थियों
का चयन किया गया था। इस प्रकार कुल 120 विद्यार्थियों ने
प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों
को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
तकनीक,
संस्कार और स्वच्छता के रंगों से सजा ‘सपनों
का भारत’
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र
यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर बच्चों ने अपनी
कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप दिया है। विद्यार्थियों की कलाकृतियों
में आधुनिक तकनीक, भारतीय संस्कार, स्वच्छता,
पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और विकसित
भारत की सुंदर झलक देखने को मिली। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश
के विकास में युवाओं की भूमिका के साथ नागरिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को प्रभावी
ढंग से रेखांकित किया।
श्री यादव ने कहा कि विद्यार्थियों
की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्र
के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उत्साहित करने वाला है। नई पीढ़ी के यही विचार,
सपने और संकल्प विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बनेंगे।
उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ नवाचार, रचनात्मकता
और सामाजिक सरोकारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा,
स्वच्छता, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की
भावना को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। चित्रकला और भाषण जैसी
प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनशीलता और
अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित
करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल सरकारी नौकरी प्राप्त करना नहीं है,
बल्कि यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने और बेहतर किसान,
उद्यमी, व्यापारी, इंजीनियर
सहित जिम्मेदार नागरिक बनने का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों और नागरिकों से
स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा विकसित भारत के संकल्प में
सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया और प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को
उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य
विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता,
सकारात्मक सोच और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के साथ विकसित
भारत की परिकल्पना से उन्हें जोड़ना था। विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषणों के
माध्यम से भविष्य के भारत को लेकर अपने सपनों और विचारों को प्रभावशाली ढंग से
अभिव्यक्त किया।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेन्द्र कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, जिला
उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र परिहार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक
के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, श्री दिलीप साहू, श्री तेखन सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत
सिंह धीर, डॉ. आनंद गौतम, विकासखण्ड
शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं
नागरिक उपस्थित थे।