October 03, 2026


हत्या का खुलासा : मोबाइल विवाद में युवक की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर  : बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरगुम में मिले अज्ञात युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में मृतक की पहचान विमड़ा निवासी राजेश दास के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में कृष्णा उर्फ कैलाश यादव (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन के बकाया 1,000 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने लकड़ी के फाड़े से राजेश के सिर पर वार किया था।

जंगल क्षेत्र में मिला था अज्ञात युवक का शव

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को ग्राम जुरगुम तुर्रापानी के जंगल इलाके में रपटा पुलिया के पास टेकरी के पीछे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर जांच शुरू की। मृतक के सिर के पीछे चोट के निशान और खून मिला था।

चेहरा बाद में जंगली जानवर द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के कारण मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत को इत्यात्मक बताया। इसके बाद बगीचा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों, मृतक के परिजनों और उसके परिचितों से पूछताछ की। तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का संदेह ग्राम झगरपुर निवासी कृष्णा उर्फ कैलाश यादव पर गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि राजेश दास से मोबाइल फोन के बकाया 1,000 रुपये को लेकर उसका विवाद चल रहा था। 23 सितंबर को दोनो एक अन्य व्यक्ति के साथ अलग-अलग जगह गए थे। बाद में उस व्यक्ति को रास्ते में उतारकर आरोपी और राजेश कार से जुरगुम रपटा पुलिया की तरफ चले गए।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives