October 02, 2026


पलटा ट्रक तो खुला राज : पेंडारी घाट पर बिखरा पड़ा मिला सैकड़ों किलो गांजा, 1 आरोपी गिरफ्तार

प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के थाना चंदौरा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए घाट पेण्डारी घाट में पलटे एक ट्रक से करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये कीमत का 238 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करो ने गांजे को प्लास्टिक दाना की बोरियों के साथ छिपाकर ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घाट पेठारी के मुख्य घाट पर ट्रक क्रमांक यूपी 13 टी 5497 पलट गया है। ट्रक में लदा प्लास्टिक दानाइधर-उधर बिखरा हुआ था और एक व्यक्ति क्रेन की मदद से सामान समेट रहा था। इसी दौरान कुछ सामान को ट्रक से दूर गड्ढे में रखकर तिरपाल से ढक कर छिपाए जाने की सूचना भी पुलिस को मिली।

9 बोरियों से मिला 238 किलो से अधिक गांजा

सूचना पर चंदौरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहां क्षतिग्रस्त ट्रक और प्लास्टिक दाना की बोरिया मिली। आसपास तलाशी लेने पर 9 बोरियों में कुल 238 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये बताई गई है।

12 चक्का ट्रक और 19 बोरियों में भरा प्लास्टिक दाना जब्त

पुलिस ने गांजा, घटना में प्रयुक्त क्षतिग्रस्त 12 चक्का टाटा ट्रक जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है तथा 19 बड़ी बोरियों में भरा प्लास्टिक दाना जब्त किया। पुलिस ने मामले में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives