डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बोरतलाव पुलिस ने डोगरगढ़ महाराष्ट्र मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गाँजा परिवहन कर रहे दो आरोपियो और दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालको को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 किलो 543 ग्राम गांजा, नकदी, मोबाइल और गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार समेत कुल 3 लाख 28 हजार 40 रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों के कारोबार मे लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
नाकेबंदी
में पकड़ी गई अल्टो कार
पुलिस के
मुताबिक, 1 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ग्रे कलर की
अल्टो कार क्रमांक CG-07 M-5536 में
चार लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर डोगरगढ़-बोरतलाव मार्ग से महाराष्ट्र की ओर जा
रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बोरतलाव पुलिस ने डोगरगढ़-महाराष्ट्र रोड पर
गोविंद लिल्हारे की किराना दुकान के पास नाकेबंदी की। मुखबिर के बताए हुलिए की कार
को रोककर जब तलाशी ली गई। तो पुलिस को कार की बीच वाली सीट के नीचे और सीट के पीछे
बनाए गए चेंबर से गांजे के 10 पैकेट बरामद हुए।
दो नाबालिग भी
पुलिस अभिरक्षा में
पुलिस के
अनुसार, बरामद गांजे का कुल वजन 10 किलो 543 ग्राम है, जिसकी
अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है। मामले मे रोशनलाल बर्मन, उम्र
54 वर्ष, निवासी जबलपुर और कृष्णदास बैरागी, उम्र
55 वर्ष निवासी जबलपुर को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ दो विधि से संघर्षरत
अपचारी बालको को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
गांजा
तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने
गांजे के साथ 2 लाख रुपये कीमत की अल्टो कार 20 हजार रुपये का मोबाइल फोन और 3
हजार 40 रुपये नकद भी जब्त किया है। कुल जन्ती 3 लाख 28 हजार 40 रुपये की बताई गई
है। गांजा तस्करी के इस नेटवर्क पर बोरतलाव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20
(बी) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की अवैध
तस्करी के खिलाफ एक अहम कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।