रायपुर : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शराब कारोबारी अनबर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को हिरासत में लिया है. पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है. शोएब के अलावा तेलीबांधा थाना पुलिस ने बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को पूछताछ के लिए बुलाया है.
25 करोड़ रुपये मांगे गए
पुलिस ने शोएब को देर रात मेनन समाज
के कार्यक्रम से हिरासत में लिया. इसके साथ ही जांजगीर-चांपा के एक अन्य युवक को
भी गिरफ्तार किया. वह एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है. उस पर आरोप है
कि उससे कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को फोन करवाया गया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के
नाम पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी
मांगी गई. शोएब पर आरोप है कि उसने इंटरनेट कॉल करने के लिए हॉटस्पॉट दिया था.
तीन
कर्मचारियों को हिरासत में लिया
दरअसल, छत्तीसगढ़
पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से व्हाट्सएप को ट्रेस करके जांजगीर-चांपा
के रहने वाले युवक को पकड़ा था. जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने शोएब ढेबर का नाम
बताया. इसके बाद रायपुर पुलिस ने एक्शन
लेते हुए शनिवार देर रात शोएब ढेबर को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने होटल के तीन
कर्मचारियों को हिरासत में लिया है और ये पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले
में शोएब की क्या भूमिका है. इसके साथ ही कौन-कौन इस मामले में शामिल हैं.
एजाज
ढेबर से 50
करोड़ की मांग
इससे पहले रायपुर के पूर्व मेयर एजाज
ढेबर से भी लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर 50
करोड़ रुपये की मांग की गई थी. ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात
लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.