बालोद. बारिश के बीच बालोद जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट में धान से भरे एक ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया.
प्रारंभिक
जानकारी के अनुसार हादसे में छह लोगों की मौत होने की सूचना है,
जबकि करीब 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना
के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही डायल-112 की
टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल
पहुंचाया गया.
हादसे
की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.
पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों और मृतकों व घायलों की वास्तविक
संख्या की पुष्टि की जा रही है. लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन को भी हादसे
की एक संभावित वजह माना जा रहा है. घटना के बाद मरकाटोला घाट में यातायात प्रभावित
होने की सूचना है.
इनके घरों में छाया मातम
कोमल साहू पिता भगवानी साहू उम्र 20
वर्ष साकिन ग्राम सिलहाटी, पोड़ी के पास थाना
बोड़ला जिला कवर्धा
अनीश पात्रे पिता विजय पात्रे उम्र 22
वर्ष साकिन ग्राम मानिकपुर, पोड़ी के पास थाना
बोड़ला जिला कवर्धा
दीपक कुम्हार पिता स्व. महेश कुम्हार
उम्र 17 वर्ष साकिन ग्राम वार्ड नंबर 17
कुम्हार पारा मुंगेली जिला मुंगेली
राजा सावरा पिता इंदल सावरा उम्र 27
वर्ष साकिन मकान नंबर 02 मिनीमाता चौक वार्ड 17
कबीरधाम जिला कवर्धा
कृष्णा चौहान पिता संजय चौहान उम्र 18
वर्ष साकिन वर्तमान ग्राम पोड़ी जिला कवर्धा ( नानी का घर) मूल
ग्राम डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव
सुंदर लाल साहू पिता गोकुल साहू उम्र
29 वर्ष साकिन ग्राम कुसुमघटा थाना
बोड़ला जिला कवर्धा
मुख्यमंत्री विष्णु देव
साय ने जताया गहरा शोक
इस
हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
है. मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में अपने प्रियजनों को
खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. उन्होंने ईश्वर से
दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है.
मुख्यमंत्री
श्री साय ने घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ
खड़ी है.
गणेश विसर्जन में जा रहे
थे
जानकारी
के मुताबिक सभी मृतक कृष्णा धुमाल ग्रुप कवर्धा की टीम थी,
वे जगदलपुर गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे. लेकिन गाड़ी खराब होने
पर मरकाटोला घाटी में रुके थे. इसी बीच बारिश से बचने के लिए मासदा गाड़ी के भीतर
थे, लेकिन तभी ट्रक उनका काल बनकर आया.