September 22, 2026


सेवा की कहानी : सूरज की रोशनी से रोशन हुई बचत की राह, जगदीश कश्यप का बिजली बिल हुआ शून्य

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घर की छत पर लगा 3 किलोवाट का सौर पैनल

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा की कहानीपहल में शासकीय योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव सामने आ रहे हैं। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड के ग्राम जर्वे (च) निवासी श्री जगदीश कुमार कश्यप के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का माध्यम बनी है। उनके घर की छत पर स्थापित 3 किलोवाट क्षमता का सौर पैनल अब परिवार की बिजली जरूरतों को पूरा करने के साथ बचत का जरिया बन गया है। सौर ऊर्जा के उपयोग से उनका बिजली बिल अब शून्य हो गया है।

जगदीश कुमार कश्यप बताते हैं कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल परिवार के बजट पर अतिरिक्त भार डालता था। बिजली खर्च कम करने के उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लिया और घर की छत पर 3 किलोवाट का सौर पैनल स्थापित कराया। सौर ऊर्जा से बिजली की जरूरत पूरी होने के बाद उनके मासिक बिजली खर्च में राहत मिली है और अब बिजली बिल शून्य हो गया है।

1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी से आसान हुआ सौर ऊर्जा का सफर

योजना के तहत श्री कश्यप को केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस प्रकार उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सहायता मिली। सब्सिडी मिलने से सौर पैनल स्थापित करने का आर्थिक भार कम हुआ और परिवार के लिए स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाना आसान हुआ।

सौर ऊर्जा के उपयोग से जहां परिवार को बिजली खर्च में राहत मिली है, वहीं स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिला है। श्री कश्यप अब अपने आसपास के लोगों को भी सौर ऊर्जा अपनाने और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

बिजली बिल में राहत से परिवार के बजट को मिला संबल

कश्यप के लिए घर की छत पर लगा सौर पैनल अब केवल बिजली उत्पादन का साधन नहीं, बल्कि परिवार के नियमित खर्च को कम करने का माध्यम भी बन गया है। बिजली बिल शून्य होने से उन्हें आर्थिक राहत मिली है और परिवार के मासिक बजट पर पड़ने वाला भार कम हुआ है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई श्री जगदीश कुमार कश्यप की यह सेवा की कहानीबताती है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ता है, तो उसका प्रत्यक्ष असर जीवन में दिखाई देता है। सौर ऊर्जा से मिली बचत ने उनके परिवार को आर्थिक राहत के साथ स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाया है। जगदीश कुमार कश्यप ने योजना से मिली सुविधा और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। 


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives