August 29, 2026


रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की 31वीं किस्त, सुरेखा गनवीर ने जताया आभार, बहनों की तरक्की, परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभियान

रायपुर : महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल का आधार बनकर उनके परिवार और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा दे रही है। योजना की 31वीं किस्त के रूप में एक हजार रुपये की राशि मिलने से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम एकटकन्हार निवासी श्रीमती सुरेखा गनवीर के चेहरे पर खुशी खिल उठी है।

श्रीमती सुरेखा गनवीर ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए कर रही हैं। वे राशि को सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हैं, जबकि शेष राशि का उपयोग समय-समय पर घर-परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं। रक्षाबंधन से पहले योजना की राशि मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'विष्णु भैया' ने सितंबर की राशि अगस्त में देकर हम बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है। इससे हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के साथ-साथ बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने में भी मददगार साबित हो रही है। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की जरूरतों के साथ अपने बच्चों के भविष्य के लिए भी बेहतर तरीके से बचत कर पा रही हैं।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives