August 24, 2026


बहनों की तरक्की, परिवार की शान-विष्णु भैया का यही अभियान : महतारी वंदन योजना से बढ़ी रक्षाबंधन की खुशी, 30वीं किस्त पाकर मासे ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर : महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर सुकमा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। वन एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में शासन की योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उनके आत्मविश्वास और परिवार में आर्थिक भागीदारी को मजबूत कर रही है।

इसी योजना से लाभान्वित छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम सौतनार की मासे मरकाम, पति श्री कोसा के लिए इस बार रक्षाबंधन का पर्व खास खुशी लेकर आया। मासे को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त प्राप्त हुई है। अब तक उन्हें योजना के तहत कुल 30 हजार रुपये की सहायता राशि मिल चुकी है।

रक्षाबंधन से पहले मिली राशि, चेहरे पर आई खुशी

रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से मासे बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि इस राशि से वह राखी और मिठाई खरीदेंगी। त्योहार के समय घर का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में महतारी वंदन योजना की राशि छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होती है। मासे कहती हैं कि पहले घरेलू जरूरतों के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से वह अपनी जरूरतों और परिवार के खर्च में स्वयं भी योगदान दे पा रही हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

हर महीने की सहायता बनी आर्थिक ताकत

मासे के अनुसार, हर महीने मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहारा है। वह इस राशि का उपयोग अपनी जरूरत, बच्चों की आवश्यकताओं, घरेलू सामान और त्योहारों से जुड़े खर्चों के लिए कर सकती हैं। उनका कहना है कि लगातार मिलने वाली सहायता से परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं और अचानक आने वाले अतिरिक्त खर्च का दबाव भी कम होता है।

मुख्यमंत्री विष्णु भैया को दिया धन्यवाद

महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर मासे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई है। मैं इससे राखी और मिठाई खरीदूंगी। यह राशि घर और बच्चों की जरूरतों में भी बहुत काम आती है। मैं विष्णु देव भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देती हूं।

आर्थिक संबल से बढ़ रहा महिलाओं का आत्मविश्वास

महतारी वंदन योजना महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें परिवार के आर्थिक निर्णयों में अपनी भूमिका बढ़ाने का अवसर भी दे रही है। मासे जैसी महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहायता आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप शासन का प्रयास है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें परिवार और समाज के विकास में अधिक सक्रिय भागीदारी का अवसर मिले। प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में भी शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

भाई का प्यार, बहनों का सम्मानकृमहतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives