रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था और भावनाओं को सम्मान देते हुए संचालित रामलला दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी क्रम में आज राजनांदगांव से रामलला दर्शन विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर स्टेशन परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास
एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में योजना के माध्यम से
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश के श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख
तीर्थस्थलों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष ट्रेनों के माध्यम से समूह
में तीर्थयात्रा की सुविधा मिलने से श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम की यात्रा
अधिक सहज, व्यवस्थित और सुविधाजनक बन रही है।
50 हजार
से अधिक श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
रामलला दर्शन योजना
के तहत अब तक 50 हजार
से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। यह
उपलब्धि प्रदेशवासियों की रामलला के प्रति गहरी आस्था के साथ ही योजना की व्यापक
स्वीकार्यता को दर्शाती है। विशेष ट्रेनों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों
के श्रद्धालुओं को एक साथ अयोध्या धाम की यात्रा का अवसर मिल रहा है।
योजना के माध्यम से
दूरस्थ क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए भी अयोध्या धाम की यात्रा सुलभ हुई है।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं
द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं,
जिससे वे सहजता और श्रद्धाभाव के साथ अपनी तीर्थयात्रा पूरी कर
सकें।
राजनांदगांव
से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन
राजनांदगांव रेलवे
स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू
शर्मा, श्रम कल्याण आयोग के
अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, महापौर राजनांदगांव श्री
मधुसूदन यादव, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती
पूर्णिमा साहू एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने संयुक्त
रूप से हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों को
शुभकामनाएं दीं और कहा कि रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की
जन्मभूमि के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
रामलला
के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उमंग
विशेष ट्रेन के
रवाना होने के अवसर पर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा वातावरण रहा। बड़ी
संख्या में परिजन अपने प्रियजनों को विदा करने स्टेशन पहुंचे। भजन-कीर्तन और जय
श्रीराम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम की यात्रा शुरू की।
अयोध्या जा रहे
श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दर्शन करना
उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव होगा। उन्होंने इस यात्रा को सुलभ
बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
दुर्ग
स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का आत्मीय स्वागत
अयोध्या धाम के लिए
रवाना विशेष ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर भी तीर्थयात्रियों का आत्मीय एवं
उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। यहां दुर्ग ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे,
दुर्ग जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जिला प्रशासन के अधिकारी, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड
एवं आईआरसीटीसी के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों और
अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं तथा
व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्वागत के दौरान दुर्ग रेलवे स्टेशन पर भी जय श्रीराम
के जयघोष से धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।
आस्था
के साथ धार्मिक पर्यटन को भी मिल रहा विस्तार
रामलला दर्शन योजना
प्रदेश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी
महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अयोध्या धाम की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को
प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि के दर्शन के साथ वहां के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
को करीब से जानने का अवसर मिलता है।
छत्तीसगढ़ की
लोकसंस्कृति और धार्मिक परंपराओं में भगवान श्रीराम के प्रति गहरी आस्था रही है।
वनवास काल से छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक संबंधों को अयोध्या से जोड़ने वाली यह यात्रा
प्रदेशवासियों के लिए विशेष भावनात्मक महत्व रखती है। योजना के माध्यम से यह
सांस्कृतिक जुड़ाव और अधिक मजबूत हो रहा है।
50 हजार
से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा रामलला के दर्शन किया जाना इस पहल की व्यापक पहुंच और
जनआस्था से इसके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। वहीं योजना के माध्यम से धार्मिक
यात्रा को सुविधाजनक और व्यवस्थित स्वरूप मिलने से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को
भी नई दिशा मिल रही है।
राजनांदगांव से
विशेष ट्रेन के रवाना होने और दुर्ग स्टेशन पर तीर्थयात्रियों के स्वागत के दौरान
जनप्रतिनिधियों, जिला
प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं आईआरसीटीसी के
प्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। जय श्रीराम के जयघोष के बीच
अयोध्या धाम की ओर रवाना हुए श्रद्धालुओं के चेहरों पर प्रसन्नता, मन में रामलला के दर्शन की उमंग और हृदय में प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट
श्रद्धा स्पष्ट दिखाई दी।