August 10, 2026


भारतीय गण वार्ता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष पद की मिली रवि तिवारी को जिम्मेदारी

कोरबा। भगवा (भारतीय गण वार्ता ) पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने आज सनातनी नेता रवि तिवारी निवासी कोरबा को छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर महत्वपूर्ण जवाबदारी दी है। ऊर्जा नगरी कोरबा मे भगवा की शुरुआत की गई है। जिससे शहर और स्थानीय लोगों को सनातन का मार्गदर्शिका और ज्ञान प्राप्त होगा।

प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भगवा पार्टी की रीति नीति एवं कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने, संगठन को पूरे बिलासपुर संभाग में सक्रिय कर मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया है।

ज्ञात हो कि भगवा पार्टी प्रदेश कार्यालय रायपुर मे विधिवत रवि तिवारी को सदस्यता ग्रहण कराया गया और साथ ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। उनकी इस नियुक्ति पर पूरे प्रदेश के भगवा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives