रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के संकल्प के अनुरूप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के मनेंद्रगढ़ निवासी साकेत जलतारे द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान से संबंधित शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई थी।
शिकायत प्राप्त होने के पश्चात
प्रकरण को संबंधित आदिम जाति विकास विभाग को प्रेषित किया गया। विभाग द्वारा मामले
का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर शिकायत का निराकरण कर
दिया गया। त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप हितग्राही की छात्रवृत्ति भुगतान
संबंधी समस्या का समाधान सुनिश्चित हुआ। शिकायत के निराकरण उपरांत मुख्यमंत्री
हेल्पलाइन के माध्यम से हितग्राही से फीडबैक प्राप्त किया गया।
इस दौरान साकेत जलतारे ने बताया कि
उनकी समस्या का समाधान हो चुका है तथा वे विभाग द्वारा किए गए निराकरण से संतुष्ट
हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या के शीघ्र समाधान पर
प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी मंच है, जिसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ
निराकरण किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को
शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए हैं,
जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके तथा शासन के प्रति विश्वास और
अधिक मजबूत हो।