June 23, 2026


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच से परिवार को मिला संबल, मां के सपनों को मिला सहारा, बेटी बनी परिवार की ताकत

अनुकंपा नियुक्ति से पार्वती बुरका को मिला रोजगार, परिवार में लौटी नई उम्मीद

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य शासन संवेदनशील और जनहितकारी प्रशासन को प्राथमिकता दे रहा है। इसी सोच का एक प्रेरणादायक उदाहरण छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में देखने को मिला, जहां कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे एक परिवार को समय पर सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई गई।

मां के निधन के बाद परिवार पर आया कठिन समय

बीजापुर जिले के विकासखंड उसूर स्थित कन्या आश्रम भट्टीगुड़ा में आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत भृत्य पद पर कार्यरत स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी बुरका के निधन के बाद उनके परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां खड़ी हो गईं। परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन था।

संवेदनशील प्रशासन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मानवीय एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के अनुरूप जिला प्रशासन ने परिवार की परिस्थितियों को गंभीरता से समझा और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। शासन के नियमों के तहत स्वर्गीय लक्ष्मी बुरका की पुत्री कुमारी पार्वती बुरका को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
कलेक्टर श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन तथा आदिवासी विकास विभाग के सहयोग से कुमारी पार्वती बुरका को भृत्य पद पर नियुक्ति आदेश सौंपा गया।

रोजगार मिला तो लौटी परिवार की मुस्कान

नियुक्ति आदेश प्राप्त होने के बाद पार्वती बुरका और उनके परिवार के चेहरे पर नई उम्मीद और आत्मविश्वास दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति केवल रोजगार नहीं, बल्कि उनकी मां के सपनों और जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने का अवसर है। पार्वती ने पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

संघर्ष से आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्रा

कुमारी पार्वती बुरका की कहानी यह बताती है कि शासन की संवेदनशील पहल और समय पर मिले सहयोग से कठिन परिस्थितियों में भी जीवन को नई दिशा दी जा सकती है। अनुकंपा नियुक्ति ने न केवल एक परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया है।

जनकल्याण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता

यह उदाहरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उस सोच को भी दर्शाता है, जिसमें शासन केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनकर उन्हें संबल प्रदान करने का कार्य कर रहा है। संवेदनशील प्रशासन और मानवीय दृष्टिकोण से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और विश्वास की रोशनी पहुंच रही है।

जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर बनाना

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार की संवेदनशील शासन का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर बनाना है। कुमारी पार्वती बुरका की यह प्रेरक यात्रा संघर्ष से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों की एक सशक्त मिसाल है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives