रायपुर : खरोरा थाना क्षेत्र के मंधाईपुर गांव में चाकूबाजी की
घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जीवन लाल यादव उर्फ नंदू पर आरोपी अरुण
सायतोडे ने चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल
हो गया। नंदू के सीने में कई वार किए गए, जिसके कारण अंदरूनी
चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज खरोरा के एक
निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।
बताया जा रहा है
कि आरोपी अरुण सायतोडे ने पहले नंदू के बड़े भाई से शराब पीने के लिए पैसे मांगे
थे। पैसे देने से मना करने पर उसने कथित तौर पर बड़े भाई का चेन से गला घोंटने की
कोशिश भी की थी। इसके अगले दिन वह नंदू को तलाशते हुए पहुंचा और उस पर चाकू से
हमला कर दिया। परिजनों
ने पुलिस पर मामले में हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है। वहीं
आरोपी अरुण सायतोडे अभी फरार है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।