June 21, 2026


बच्चे का अपहरण : झाड़-फूंक के बहाने उठा ले गई थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने एक माह के मासूम बच्चे को लेकर फरार हुई महिला को बगीचा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम मरंगीपाठ की रहने वाली एक पहाड़ी कोरवा महिला अपने 1 महीने के बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल जशपुर आई थी। अस्पताल में उसकी मुलाकात एक अज्ञात महिला से हुई। आरोपी महिला ने बच्चे को झाड़-फूंक के जरिए ठीक करने का झांसा देकर परिवार को अपने विश्वास में ले लिया।

इसके बाद वह पूरे परिवार को जशपुर बस स्टैंड ले गई, जहां उसने परिजनों को पहले हड़िया पिलाई और फिर एक होटल में खाना खिलाने ले गई। होटल में जब बच्चा के माता-पिता भोजन करने में व्यस्त थे, तभी आरोपी महिला मौके का फायदा उठाकर 1 माह के मासूम को लेकर वहां से रफूचक्कर हो गई।

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फूटेज

बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने सिटी कोतवाली जशपुर में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और बस स्टैंड सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives