रायपुर : महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन की योजनाएं प्रभावी साबित हो रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन में आयोजित वृहद पंजीकरण शिविर में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
ग्राम सुरीघाट की महामाया स्व-सहायता
समूह की अध्यक्ष श्रीमती सोनम यादव ने बताया कि शिविर के दौरान उनके समूह को 60
हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। यह राशि समूह की
महिलाओं को स्वरोजगार गतिविधियों का विस्तार करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर
बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सोनम यादव ने बताया कि समूह की महिलाएं लंबे समय से सामूहिक रूप से
आजीविका गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। शासन से प्राप्त इस आर्थिक सहायता से समूह को
अपने कार्यों का विस्तार करने, छोटे व्यवसाय शुरू करने तथा
आय बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह सहयोग महिलाओं के
आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी सहायक
सिद्ध होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं शासन के प्रति आभार
व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक
परिवर्तन ला रही हैं।
आज महिलाएं केवल परिवार तक सीमित
नहीं हैं, बल्कि स्वरोजगार और
सामूहिक उद्यमों के माध्यम से आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
समूह की महिलाओं ने कहा कि उन्हें मिली सहायता राशि का उपयोग आयवर्धक गतिविधियों
में किया जाएगा, जिससे समूह की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत
होगी तथा अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी।