रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चाकू की नोक पर 10 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार के अकाउंटेंट को सुनसान रास्ते में रोककर नकदी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार,
पीड़ित सागर डेहरिया एक ठेकेदार के यहां अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत
है। मंगलवार रात वह सेरीखेड़ी से नया रायपुर की ओर करीब 10 लाख
रुपये नकद लेकर जा रहा था। इसी दौरान मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के एक सुनसान मार्ग
पर बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और रास्ता रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक,
आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और उसके पास मौजूद नकदी से भरा
बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो
गए।
घटना की सूचना
मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास
लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान और
गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका
है कि बदमाशों को नकदी ले जाने की पहले से जानकारी थी। ऐसे में इस बात की भी जांच
की जा रही है कि कहीं वारदात में किसी परिचित या मुखबिर की भूमिका तो नहीं रही।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की
गिरफ्तारी का दावा कर रही है।