बिलासपुर : जिले से साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. जहां पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाले किसान को 24 घंटे में 10 गुना रुपये वापस करने का झांसा देकर 21 लाख रुपये ठग लिए. जालसाजों की बातों में आकर किसान ने 160 बार रुपये ट्रांसफर किए. उन्हें हर बार अलग-अलग बहानों से रुपये ट्रांसफर करने कहा गया.
24 घंटे में पैसे 10 गुना करने के नाम पर लाखों की ठगी
पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम भरारी
बाड़ापारा में रहने वाले नारायण सिंह राज (38) खेती-किसानी करते हैं. गांव में ही उनकी साइकिल की दुकान भी है. उन्होंने
बताया कि वे अपने नाम से टेलीग्राम चलाते हैं. 28 अक्टूबर 2024
को उनके अकाउंट पर एक लिंक आया, जिस पर क्लिक
करने के बाद वे एक ग्रुप से जुड़ गए. ग्रुप संचालकों ने खुद को फारेक्स ट्रेडिंग
से जुड़ा बताते हुए 10 हजार रुपये लगाने पर 24 घंटे में एक लाख रुपये मिलने और मनी बैक गारंटी का दावा किया. शुरुआत में
भरोसा दिलाकर लगातार निवेश कराया गया.
कैसे
हुआ खुलासा?
शिकायत के अनुसार 27
दिसंबर 2024 से पांच नवंबर 2025 के बीच नारायण सिंह ने अपने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक खातों से यूपीआई के जरिए 160
ट्रांजेक्शन किए और 21 लाख 32 हजार रुपये जमा कर दिए. जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ठगी का संदेह हुआ
इसके बाद उन्होंने थाना पहुंचकर 46 पेज का ट्रांजेक्शन चार्ट
और आवेदन पेश किया.
पुलिस
भी हो गए हैरान
इसे देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह
गए. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला
दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है.